संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रियता बढ़ाते हुए नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शशि साहू को भाजपा महिला मोर्चा, बांकीमोंगरा मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
शशि साहू की नियुक्ति की घोषणा होते ही बांकीमोंगरा मंडल के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई/शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शशि साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा क्षेत्र में और अधिक मजबूती से कार्य करेगा और शासन की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए शशि साहू ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। मेरा मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान सुनिश्चित करना होगा।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ता व अन्य लोगों के द्वारा शशि साहू को बधाई व शुभकामनाएं दिया जा रहे हैं।



