--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास बने कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, समर्थकों में भारी उत्साह।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास बने कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, समर्थकों में भारी उत्साह।

by Vimal Kumar
8 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन विस्तार के तहत क्षेत्र के कद्दावर नेता और नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास को एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति और जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है।इस घोषणा के बाद से ही कोरबा जिला सहित पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मधुसूदन दास को जमीन से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है, जो लंबे समय से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को पुरजोर तरीके से शासन और प्रशासन तक पहुंचकर हल करने का प्रयास करते आ रहे हैं। मधूसुदन दास वर्तमान में बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद का नेता प्रतिपक्ष भी है और कोरबा जिला में युवा कांग्रेस महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निर्वाहन कर चुके हैंजैसे ही उनकी नियुक्ति की सूचना मिली, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। समर्थकों का कहना है कि उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए यह पद मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके कोरबा जिला सचिव बनने से आगामी समय में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।अपनी नियुक्ति पर मधुसूदन दास ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य जारी रखेंगे।उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News