--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकी मोंगरा से कांग्रेस कमेटी ग्रामीण क्षेत्र के महामंत्री पद पर नियुक्त हुए प्रदीप अग्रवाल  कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला बांकी मोंगरा से कांग्रेस कमेटी ग्रामीण क्षेत्र के महामंत्री पद पर नियुक्त हुए प्रदीप अग्रवाल  कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

by Vimal Kumar
3 views

संपादक विमल कुमार

बाँकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ की राजनीति में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र बाँकी मोगरा के सक्रिय कांग्रेस नेता प्रदीप अग्रवाल अपने सरल स्वभाव और निस्वार्थ सहयोग भावना को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है साथ ही लगातार सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाते रहे हैं। इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के साथ ही प्रदीप अग्रवाल को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में जिला अध्यक्ष मनोज चौहान की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन दिया गया है।जैसे ही प्रदीप अग्रवाल की महामंत्री बनने की खबर सामने आई, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह की लहर देखे जा रहे है साथ ही सोशल मीडिया से लेकर क्षेत्र के ग्रामों ग्रामों से इनको बधाई और शुभकामनाएं संदेश दिए जा रहे है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News