--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा भाजपा सदस्यों ने भाजपा के कोषाध्यक्ष विकास झा के साथ बांकी मोंगरा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा भाजपा सदस्यों ने भाजपा के कोषाध्यक्ष विकास झा के साथ बांकी मोंगरा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा भाजपा सदस्यों ने भाजपा के कोषाध्यक्ष विकास झा के साथ बांकी मोंगरा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

कोरबा) होली का पावन पर्व इस वर्ष बांकी मोंगरा में बड़े ही हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सादगी के साथ मनाया गया।  होली मिलन कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

2
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों से सजा यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नगरवासियों को शांतिपूर्ण और सादगी के साथ होली मनाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में म्यूजिक, डांस और कराओके की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। उपस्थित लोग रंगों के इस उत्सव में जमकर थिरकते नजर आए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

कार्यक्रम में अजित कैवर्त, हनुमान पाण्डेय, सतीश झा, उदय शर्मा, अश्वनी साहू, बली, राजकुमार, देव राजपूत, नकुल पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं पत्रकार साथियों में बबलू डहरिया, विकास सोनी और धनेश देवांगन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा पार्षद प्रमोद सोना, अजित कंवर तथा नगर पालिका बांकी मोंगरा के अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। होली मिलन के इस आयोजन ने नगर में आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News