--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा मंडल में भाजपा का संगठन निर्माण कार्य 100% पूर्ण, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को सौंपी गई आधिकारिक फाइल

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा मंडल में भाजपा का संगठन निर्माण कार्य 100% पूर्ण, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को सौंपी गई आधिकारिक फाइल

by Vimal Kumar
4 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा:भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल ने संगठन संरचना के कार्य को शत-प्रतिशत (100%) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कोरबा जिले के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री गोपाल मोदी जी के आदेशानुसार, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री अजय दूबे जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा जी के ऊर्जावान नेतृत्व में यह सांगठनिक लक्ष्य हासिल किया गया है। संपूर्ण फाइल की संरचना मंडल महामंत्री विकेश झा जी एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किया गया l

आज बांकी मोंगरा मंडल के कर्मठ पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त बूथ समितियों और शक्ति केंद्रों की कार्यकारिणी के संगठन निर्माण की संपूर्ण आधिकारिक फाइल जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी को सौंपी गई। फाइल प्राप्त करते हुए आदरणीय जिला अध्यक्ष जी ने मंडल की इस सक्रियता, मुस्तैदी और समयबद्ध कार्य की जमकर सराहना की तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

मंडल नेतृत्व ने इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि बांकी मोंगरा मंडल के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता के अथक परिश्रम, एकजुटता और संगठन के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। मंडल के सभी कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को धरातल पर उतारने और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।

इस शानदार और गौरवमयी सफलता पर भाजपा जिला संगठन एवं बांकी मोंगरा मंडल ने सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News