--:--
Home खेल छत्तीसगढ़ जिला कोरबा झमाझम बारिश के बीच डीएवी कुसमुंडा में खेल महोत्सव का महाकुंभ जारी

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा झमाझम बारिश के बीच डीएवी कुसमुंडा में खेल महोत्सव का महाकुंभ जारी

by Vimal Kumar
14 views

संपादक विमल कुमार

कुसमुंडा। डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल कुसमुंडा में आयोजित खेल महोत्सव के प्रथम दिवस विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों मेंबालक वर्ग के खो-खो में एन एम डी सी नगरनाल , जबकि बालिका वर्ग में डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल सारबहरा की टीम रही। बालिका कबड्डी में डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल बेमेतरा तथा बालक कबड्डी में डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल विश्रामपुरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।इसी प्रकार बालिका हैंडबॉल एवं बालक बास्केटबॉल में में डी ए वी वसंत विहार बिलासपुर ने बाजी मारी। बालक और बालिका दोनों वर्गों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डी ए वी इस्पात पब्लिक स्कूल राजहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।उक्त खेलों के अतिरिक्त तीरंदाज़ी,स्विमिंग, स्केटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, योग, शतरंज, रस्सी कूद आदि अनेक स्पर्धाओं में 99 डी ए वी विद्यालयों के 1110 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। मेज़बान स्कूल डी ए वी कुसमुंडा के प्राचार्य श्री चंद्र मोहन पाण्डेय एवं एस ई सी एल कुसमुंडा प्रबंधन ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News