--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के डेली मार्केट स्थित सुलभ शौचालय बदहाल, सुविधाओं के अभाव से नागरिक परेशान।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के डेली मार्केट स्थित सुलभ शौचालय बदहाल, सुविधाओं के अभाव से नागरिक परेशान।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

जर्जर भवन, टूटे दरवाजे, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं; सुधार की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के डेली मार्केट एवं आसपास के क्षेत्र में आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्थित एकमात्र सुलभ शौचालय इन दिनों बदहाल एवं जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। शौचालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण स्थानीय दुकानदारों, बाजार आने वाले नागरिकों एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान स्थिति में सुलभ शौचालय में न तो उचित साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त पानी उपलब्ध है। इसके अलावा शौचालय का भवन एवं अधिकांश दरवाजे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। नियमित देखरेख एवं रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
डेली मार्केट क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सार्वजनिक उपयोग के इस एकमात्र सुलभ शौचालय की बदहाल स्थिति नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गंदगी एवं अस्वच्छता के कारण आसपास के क्षेत्र में संक्रमण तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी बनी रहती है।
इसी समस्या को लेकर युवा पत्रकार विकास सोनी द्वारा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन पत्र सौंपकर जर्जर सुलभ शौचालय का शीघ्र सुधार कराने एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि शौचालय का तत्काल निरीक्षण कराकर जर्जर भवन एवं दरवाजों की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पानी की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही शौचालय की नियमित देखरेख एवं सफाई के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को इसका समुचित लाभ मिल सके।
ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा को भी प्रेषित की गई है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस जनहित से जुड़े मामले में कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News