--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बाँकी मोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के विपक्षी पार्षदों ने टेपनल समस्या के निराकरण की माँग को लेकर कोरबा ज़िलाधीश एव आयुक्त को सौपा ज्ञापनएव पार्षदों ने किया जलसंयंत्र प्लांट का किया निरीक्षण जल्द सुधार के निर्देश दिया..जल्द से जल्द निराकरण की माँग अन्यथा जनता के साथ उग्र आंदोलन कि चेतावनी

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बाँकी मोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के विपक्षी पार्षदों ने टेपनल समस्या के निराकरण की माँग को लेकर कोरबा ज़िलाधीश एव आयुक्त को सौपा ज्ञापनएव पार्षदों ने किया जलसंयंत्र प्लांट का किया निरीक्षण जल्द सुधार के निर्देश दिया..जल्द से जल्द निराकरण की माँग अन्यथा जनता के साथ उग्र आंदोलन कि चेतावनी

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में कोहड़िया पानी प्लांट से सप्लाई किया जाने वाले टेपनल पानी व्यवस्था में 10-12 दिन से से व्याप्त पेयजल समस्या को दूर करने की माँग को लेकर नगर पालिका क्षेत्र के समस्त विपक्षी पार्षदों ने कलेक्टर कोरबा को पत्र सौपकर एव निगम आयुक्त को कोहड़िया स्थित प्लांट को जल्द से जल्द सुधार करके व्याप्त पेयजल संकट से निजात दिलाने की माँग की साथ ही साथ टेपनल पानी दिन में 2 बार चलाने,सुबह 3-4 बजे खोला जाने वाला पानी को सही समय चलाने की माँग किया गया एव कहा गया की जल्द से जल्द समस्या का निराकरण न करने की दशा में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई साथ ही साथ प्लांट का निरक्षण करके जल्द से जल्द जल वितरण व्यवस्था सुधार करने की निर्देश दिया गया..!
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – नगर पालिका परिषद,बाँकी मोंगरा में वर्तमान समय में पानी को लेकर अत्यंत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है चुकी पानी की सप्लाई पानी प्लांट कोहड़िया से दिया जाता है उसमे टेपनल संबंधित समस्या को लगभग 10 दिन बीतने को है परंतु समाधान शून्य की स्थिति में है वैसे तो दिन भर में सुबह के समय 1 घंटे पानी दिया जाता था परंतु अब तो वह भी बंद हो गया है मानते है मशीन कि चीज़ ख़राब हो जाता है परंतु इस भीषण गर्मी में पानी जैसे मुख्य कार्य के लिये कोई वैकल्पिक योजना नहीं होना दुर्भाग्य का विषय है महोदय प्रतिदिन टेपनल आज चलेगा आज चलेगा वाले उम्मीद में बैठे है परंतु उम्मीद केवल हवा बनकर उड़ जा रही है ऐसी स्थिति ना बन जाये की जनता के साथ उग्र आंदोलन करना पड़ जाये और सोचनीय विषय है कि आज 21 सदी में भी पानी के लिये संघर्ष करना पड़ेगा तो काहे का विकासशील कोरबा,मामले को तत्काल से संज्ञान में लेकर बाँकी मोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के 30 वार्डो के टेपनल संबंधित समस्या का समाधान करने एव दिन में 2 बार पानी चलाने साथ ही साथ सुबह के समय 3-4 बजे खुलने वाले पानी को सही समय में खोलने की माँग का पत्र ज़िलाधीश महोदय को एव आयुक्त नगर निगम को सौपा गया ताकी सभी आमजनों को पानी मिल सके…!
इस अवसर पर पार्षद राकेश अग्रवाल,संदीप डहरिया,राजकुमारी बंसी दास,इंद्रजीत बींझवार,ने संयुक्तरूप से कहा की – वर्तमान में गर्मी की स्थिति को देखते हुए समस्या का समाधान जल्द से जल्द करे क्योकि पानी नहीं होने आमजनों के रोज़मर्रा के कार्यों में दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं करने पर हम सभी पार्षदगण आमजनता के साथ उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी…!
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,राकेश अग्रवाल,संदीप डहरिया,राजकुमारी बंसी दास,इंद्रजीत बींझवार,नंदलाल,बबलू मारवा,कमल चंद्रा,धनंजय राठौर,खगेश कर्ष और अनेक पार्षद एव आमजन उपस्थित थे…!

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News