--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा ऊर्जाधानी कोरबा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: बाबा बागेश्वर धाम के आगमन की तैयारियाँ तेज।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा ऊर्जाधानी कोरबा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: बाबा बागेश्वर धाम के आगमन की तैयारियाँ तेज।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा: छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा की पावन धरा मार्च 2026 में एक बड़े आध्यात्मिक समागम की साक्षी बनने जा रही है। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) 28 मार्च से 1 अप्रैल यानी 5 दिवसीय भव्य ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ करने कोरबा आ रहे हैं। इस आयोजन को लेकर जिले के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और तैयारियाँ युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

यह ऐतिहासिक आयोजन कोरबा जिले के बांकीमोंगरा अंतर्गत ग्राम ढ़पढ़प में संपन्न होगा। आयोजन की भव्यता को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बुनियादी ढाँचे और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सोमवार को आयोजन समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल ‘ढ़पढ़प’ पहुँचकर तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया गया।

2
previous arrow
next arrow

इस दौरान निरीक्षण में डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा , सुषमा रवि रजक , विनोद यादव जिला पंचायत सदस्य, अमरजीत सिंह , द्वारिका यादव (उप सरपंच, कसरेगा) , आशीष ठाकुर (उप सरपंच, अरदा) व अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासनिक सतर्कता और व्यवस्थाएँ।
लाखों की संख्या में जुटने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों का भी कार्यक्रम स्थल पर आना-जाना शुरू हो चुका है। सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News