--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्यवाही, एक दिवस में 104 प्रकरणों पर कार्यवाही, ₹53,400 समंस शुल्क वसूला गया

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्यवाही, एक दिवस में 104 प्रकरणों पर कार्यवाही, ₹53,400 समंस शुल्क वसूला गया

by Vimal Kumar
2 views

संपादक विमल कुमार

🔷सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी

🔹शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष निगरानी एवं कठोर कार्यवाही।

🔷शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 लोगों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया

🔹थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा।

🔹सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान जारी।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

“सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कोरबा पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा कुल 104 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए ₹53,400/- समंस शुल्क वसूला गया। वहीं 19 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब सेवन कर वाहन चलाने (धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानियां :-
🚦 हमेशा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं।
🚦 शराब या नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।
🚦 दोपहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
🚦 मोबाइल फोन पर बात करते हुए या लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं।
🚦 ओवरलोडिंग एवं गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाने से बचें।
🚦 ट्रैफिक सिग्नल, रोड संकेतक एवं पुलिस निर्देशों का पालन करें।
🚦 वाहन चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें एवं अचानक ओवरटेक न करें।
🚦 रात्रि में वाहन चलाते समय हेडलाइट, इंडिकेटर एवं ब्रेक सिस्टम की जांच अवश्य करें।
🚦 बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं आवश्यक दस्तावेजों के वाहन न चलाएं।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। आपका एक छोटा सावधानीपूर्ण कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News