--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी साहिल कुमार महंत गिरफ्तार, बांकी मोंगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी साहिल कुमार महंत गिरफ्तार, बांकी मोंगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

by Vimal Kumar
18 views

संपादक विमल कुमार

🚨घर से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, कटघोरा जेल भेजा गया

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में दर्ज गंभीर अपराध के मामले में बांकी मोंगरा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल कुमार महंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल कुमार महंत (26 वर्ष), पिता सुरेन्द्र चंद महंत, निवासी सुरा कछार घोड़ा पाट के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 103/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की  विवेचना अधिकारी नंद लाल टंडन द्वारा की जा रही है।

बांकी मोंगरा पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी मामले में पुलिस की सक्रिय भूमिका की सराहना की है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

नोट: आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक आरोपी को कानूनन दोषी नहीं माना जाता।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News