बांकी मोंगरा की बांकी कॉलोनी के मनोरंजन मंदिर से लगी हुई कॉलोनी मे नवजात शिशु का शव पड़े होने की ख़बर मिलते ही नगर मे सनसनी फैल गयी.. एस ई सी एल के क्वार्टर के पीछे नाली के पास शिशु का शव मृत अवस्था मे पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ कर दिया.. महत्वपूर्ण बिंदु.. मनोरंजन मंदिर श्रीमद्भागवत कथा चल रहा है और यहाँ पर लगातार लोगो का आना जाना चल रहा है इसके बावजूद किसी ने इतना बड़ा कदम कैसे उठाया इसे संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है माना जा रहा है की आस पास के ही किसी व्यक्ति के द्वारा ये करतूत हो जो जल्दीबाज़ी मे बिल्कुल किनारे शव को. रखकर निकल गया होगा इस कड़ी पर पुलिस धयान फोकस कर रही है बहरहाल डॉग स्क्वायड की टीम के आने का इंतजार हो रहा है उसके आने के वाद कुछ स्थिति साफ हो पायेगी..