--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार

by Vimal Kumar
18 views

संपादक विमल कुमार

🚨 आरोपियों के कब्जे से 20 पाव देसी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम जप्त

🚨 मानिकपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना पर मानिकपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त मुखबिर सूचना के अनुसार सुभाष ब्लॉक के दो व्यक्ति अपने एक्टिवा वाहन में देसी मदिरा रखकर कुशा भट्टा देसी शराब भट्टी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे थे। सूचना पर मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 180 एमएल वाली 20 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। साथ ही बिक्री रकम ₹200 भी जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

🧑‍⚖️ गिरफ्तार आरोपीगण :

  1. याकुल सोनी, पिता सामवेल सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुभाष ब्लॉक C-H 05, SECL मानिकपुर, कोरबा।
  2. गौरी शंकर चौहान, पिता स्व. अमृतलाल चौहान, निवासी सुभाष ब्लॉक, मानिकपुर, कोरबा।

🚔 कोरबा पुलिस की अपील :

अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News