--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

🚨 चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण

पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 23.04.2026 को पुलिस सहायता केंद्र मणिकपुर क्षेत्रांतर्गत दादर में “चलित थाना” का सफल आयोजन किया गया।यह अभिनव पहल आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई, जिसके अंतर्गत पुलिस टीम सीधे आमजन के बीच पहुँची।आयोजन स्थल पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर नागरिकों की शिकायतें दर्ज की गईं एवं उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। साथ ही संबंधित पक्षों को समझाइश देकर कई मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण किया गया।

[smartslider3 slider="2"]

जन-जागरूकता पर विशेष जोर

चलित थाना के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया—
🚨 साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय
🚨  महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं सुरक्षा उपाय
🚨 यातायात नियमों का पालन
🚨  अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध सूचना देने की अपील

पुलिस-जन संवाद को मिला नया आयाम

[smartslider3 slider="2"]

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और संवाद को सुदृढ़ करना है, ताकि छोटे-छोटे विवादों का समय रहते निराकरण हो सके और नागरिकों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पुलिस विभाग द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन को त्वरित, सरल एवं भरोसेमंद पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News