--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में सौंदर्यीकरण की LED स्ट्रीप लाइट चोरी, FIR की तैयारी

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में सौंदर्यीकरण की LED स्ट्रीप लाइट चोरी, FIR की तैयारी

by Vimal Kumar
30 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद यह भी ध्यान नहीं दे रही है कुछ दिन पहले अटल परिषद का उद्घाटन किया गया था और लाइट अभी से ख़राब होना शुरू हो गया यह एक चौंकाने वाली बात है

बांकी मोंगरा (कोरबा)। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण के तहत लगाए गए स्ट्रीट लाइट पोल पर लगी एलईडी स्ट्रीप लाइटें चोरी हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद कार्यालय से इंदिरा नगर तक जाने वाले मार्ग पर लगे अधिकांश विद्युत खंभों से एलईडी स्ट्रीप लाइट गायब पाई गई है।
बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र को आकर्षक और रोशनी से जगमग बनाने के उद्देश्य से हाल ही में विद्युत खंभों पर सजावटी एलईडी स्ट्रीप लगाई गई थी। लेकिन अज्ञात चोरों ने पिछले के दिनों स्ट्रीप लाइटों को निकाल लिया।
इस घटना से नगर पालिका परिषद को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही सौंदर्यीकरण कार्य पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। स्थानीय नागरिकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद आयुक्त से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही संबंधित क्षेत्र की निगरानी बढ़ाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी गई लाइटों को पुनः स्थापित कर क्षेत्र की रोशनी व्यवस्था बहाल की जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की

2
previous arrow
next arrow

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News