सांपदक विमल कुमार


बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर एवं फुटकर व्यापारियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को ₹15,000 तक के ऋण का लाभ स्वीकृत किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता से स्ट्रीट वेंडर अपने व्यापार का विस्तार कर बेहतर आजीविका प्राप्त कर सकेंगे।
पालिका अध्यक्ष ने हितग्राहियों से समय पर ऋण का भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वे भविष्य में अधिक राशि के ऋण का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री एवं नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उनके व्यवसाय को नई गति मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
