--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा रात्रि में दो मकान के अंदर घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा रात्रि में दो मकान के अंदर घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गई कार्रवाई

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

🚨 बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही

🚨 थाना बालको नगर जिला- कोरबा (छ.ग.)

🚨 आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मशरूका गैस सिलेंडर, साइकिल,सिल्वर का सीढ़ी, सबमर्सिबल पंप किया गया बरामद

[smartslider3 slider="2"]

अपराध क्रमांक 228/2026 धारा – 331(4), 305 BNS

नाम आरोपी – मनोज यादव उर्फ मोनू यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 20 वर्ष, पता परसाभाठा शिव मंदिर के पास बालको, थाना बालको नगर, जिला कारेबा (छ.ग.)

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण – प्रार्थी रामकुमार साहू दिनांक 19.04.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.04.2026 के रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 20.04.2026 के रात्रि 3:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के परसाभाठा मकान के अंदर घुसकर किचन में रखें इंडियन गैस का सिलेंडर, बच्चों का छोटा साइकिल एवं इसके पड़ोसी तुष्यंत कुमार साहू के घर के आंगन के दरवाजा को खोलकर आंगन में रखे किर्लोस्कर कंपनी का छोटा टुल्लू पंप, इंडियन गैस एवं एक सिल्वर का सीढ़ी को चोरी कर ले गया है

[smartslider3 slider="2"]

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिध्दार्थ तिवारी से दिशानिर्देश प्राप्त कर अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी से मार्ग दर्शन प्राप्त कर अज्ञात चोर एवं चोरी गये मशरूका की पता तलाश की जा रही थी। विवेचना दौरान आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा का अध्ययन करने पर तीन युवक चोरी की घटना को कार्य करते दिखे जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। मामले में आरोपी मनोज साहू उर्फ़ मोनू यादव के द्वारा चोरी गई उक्त मसरूका को अपने घर में छुपा कर रखना बताने पर आरोपी मनोज कुमार साहू के घर से पेश करने पर चोरी गई मसरूका को जब तक किया गया है प्रकरण में आरोपी मनोज यादव उर्फ मोनू यादव एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News