--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अव

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अव

by Vimal Kumar
22 views

संपादक विमल कुमार

👉सरकार का साफ संदेश है — “बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।”

👉रायपुर, 16 अप्रैल 2026 — प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के असर को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।

👉अब प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक रहेंगी। पहले यह अवकाश 1 मई से शुरू होना तय था, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसे पहले लागू किया गया है।

👉मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसे मौसम में स्कूल जाना बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया।

👉स्कूल शिक्षा विभाग, महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियम प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News