--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा 02 मार्च 2026/
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में आधारभूत संरचना एवं राजस्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नई सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, विद्युत आपूर्ति, फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, मुआवजा, पेंशन, तालाब गहरीकरण, अतिक्रमण हटवाने एवं बिजली बिल संशोधन जैसे कुल 43 आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी मामलों के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News