--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा महाशिवरात्रि से पूर्व 260 बेटियों के हाथ होंगे पीले, 10 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा महाशिवरात्रि से पूर्व 260 बेटियों के हाथ होंगे पीले, 10 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह

by Vimal Kumar
60 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा। निर्धन परिवार के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है । मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष में स्वीकृत लक्ष्य 260 जोड़े निर्धन परिवार के बेटियों का विवाह करने की कवायद शुरू कर दी गई है । महाशिवरात्रि के पहले 10 फरवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ही उक्त पुनीत आयोजन को संपन्न कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग जुट गया है।
निर्धन परिवार के लिए विवाह योग्य पुत्रियों का विवाह करना काफी मुश्किल भरा कदम होता है। खासकर आजकल के महंगे परिवेश में मजदूरी कर दो जून की रोटी का जुगाड़ कर जीवन यापन करने वाले परिवार को अपनी बिटिया के हाथ पीले करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए निर्धन परिवार की इस चिंता को मुक्त करने छत्तीसगढ़ सरकार ने सन 2004 से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे निर्धन परिवार जिनके यहां 18 साल से अधिक आयु की विवाह योग्य कन्या है उनका विवाह सरकार अपने खर्चे पर संपन्न कराकर ऐसे परिवारों को चिंतामुक्त कर रही। बेटियों का भविष्य संवार रही।चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति जोड़े निर्धारित राशि 50 हजार रुपए की दर से 260 जोड़ों के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए का आबंटन प्राप्त हुआ है। जिले में कुल 10 एकीकृत बाल विकास परियोजना हैं जिनके अधीन 2602 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं । प्रत्येक परियोजना को 26 -26 जोड़ों का लक्ष्य आबंटित किया गया है। जिसके लिए 13 -13 लाख रुपए का बजट जिला से पुनराबँटित कर दिया गया है। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि सभी लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी 10 परियोजनाओं में उपलब्ध बजट में इसी वित्तीय वर्ष में सामूहिक विवाह का आयोजन की तैयारी कर रहे। महाशिवरात्रि के पूर्व सामूहिक विवाह आयोजन प्रस्तावित है, ताकि गरीब परिवार के अभिभावकों को अपनी बिटिया के हाथ पीले करने लंबा इंतजार और धन जुटाने की चिंता न करना पड़े। उन्होंने बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में 10 फरवरी को उक्त पुनीत आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए परियोजनावार आवेदन प्राप्त हो गए हैं। जिनकी सत्यापन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है।जिला प्रशासन जल्द ही अतितिथियों की हामी के बाद विवाह आयोजन की तिथि तय करेगी। 260 जोड़ों का विवाह का आयोजन भव्य स्वरूप में होगा अल्पसमयावधि में उक्त वृहद स्तर के आयोजन को संपन्न कराने की तैयारी शुरु कर दी गई है।
बॉक्स
बेटियों को मिलेगा 35 हजार रुपए का चेक
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत स्वीकृत 50 हजार रुपए प्रति जोड़े प्रोत्साहन राशि में से योजनांतर्गत लाभान्वित होने वाले जोडों को 35 हजार रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा। शेष 15 हजार की राशि में विवाह आयोजन के खर्च किए जाएंगे। जिसमें वर वधु के कपड़े,श्रृंगार ,दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाली सामाग्रियों की खरीदी के साथ साथ विवाह आयोजन का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News