कटाईनार में जर्जर पुलिया को लेकर पार्षद अश्वनी मिश्रा ने सुराकछार SECL प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन।
क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सजग रहने वाले वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने एक बार फिर जनहित में कदम उठाया है। कटाईनार में मुख्य मार्ग के किनारे संजय पान ठेला स्थित एक महत्वपूर्ण पुल के क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने गहरा रोष व्यक्त करते हुए सुराकछार SECL उपक्षेत्रीय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द सुधार की मांग की है।
पार्षद मिश्रा ने बताया कि सड़क किनारे स्थित यह पुल काफी समय से टूटा हुआ है। सड़क का मुख्य हिस्सा होने के कारण यहाँ से भारी वाहनों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों का निरंतर आवागमन बना रहता है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से यहाँ कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, विशेषकर रात के समय अंधेरे में यह जानलेवा साबित हो सकता है।
ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद अश्वनी मिश्रा ने SECL के अधिकारियों का ध्यान इन बिंदुओं की ओर आकर्षित कराया कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए।
क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
