--:--
Home Uncategorized बांकीमोंगरा में श्री शिव शक्ति महायज्ञ कथा के 5वें दिन नगर में निकली शिव जी का भव्य बारात।

बांकीमोंगरा में श्री शिव शक्ति महायज्ञ कथा के 5वें दिन नगर में निकली शिव जी का भव्य बारात।

by Vimal Kumar
24 views

बांकीमोंगरा में श्री शिव शक्ति महायज्ञ कथा के 5वें दिन नगर में निकली शिव जी का भव्य बारात।भक्ति और उल्लास का संगम:

बारात का शुभारंभ यज्ञ स्थल से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। शिव जी की बारात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे की थाप पर थिरकते श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे।

शिव जी की बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया। बारात में भूत-पिशाच, देवी-देवता और ऋषि-मुनियों के वेश में सजे कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।पुजारियों के द्वारा शिव – पार्वती जी का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया। तत्पश्चात विधिवत पुन: शिव जी पार्वती को लेकर बारात वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। पुजारी ने बताया कि शिव और शक्ति का मिलन जगत के कल्याण का प्रतीक है। महायज्ञ की पूर्णाहुति की ओर बढ़ते कदमों के साथ भक्तों की आस्था और गहरी होती जा रही है।

2
previous arrow
next arrow

बारात मेन चौक पहुंचते ही स्थानीय पार्षद राकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुधीर शर्मा , पवन साहु सहित अन्य भक्तों ने बाजे – गाजे के साथ स्वागत किया गया एवं उनके द्वारा भोग प्रसाद वितरण भी किया गया।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News