--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए स्कूली छात्रों को मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग, 1 अप्रैल से शुरू होंगी

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए स्कूली छात्रों को मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग, 1 अप्रैल से शुरू होंगी

by Vimal Kumar
41 views

 संपादक विमल कुमार                                                                                                              

कोरबा। 12वीं कक्षा के बाद मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग अब इन छात्रों के लिए विशेष ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। सत्र 2026-27 के लिए यह पहल 1 अप्रैल से शुरू होगी। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों को निर्देशित किया है। योजना के सुचारू संचालन के लिए डाइट प्राचार्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। योजना के तहत विकासखंड स्तर पर भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित और जीव विज्ञान के विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड से इन विषयों के 5-5 उपयुक्त व्याख्याताओं की सूची तैयार की जाएगी। इसमें हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद स्कूल और अन्य शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। यह सूची पूर्ण विवरण के साथ 30 जनवरी 2026 तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
बॉक्स
लाइव के साथ यू-ट्यूब का विकल्प
चयनित व्याख्याताओं द्वारा तैयार किए गए लेक्चर और वीडियो सामग्री को सीधे विकासखंड के विद्यालयों तक प्रसारित किया जाएगा। जो छात्र सीधे प्रसारण से नहीं जुड़ पाएंगे, उनके लिए यू-ट्यूब पर भी ये लेक्चर उपलब्ध रहेंगे। विभाग ने समय सीमा के भीतर कार्ययोजना बनाकर सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा है ताकि छात्रों को सत्र की शुरुआत से ही लाभ मिल सके।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News