





छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में मंदिर प्रांगण में आज से संगीतमय श्रीमदभागवत कथा महापुराण का आयोजन मे निकली कलश यात्रा…
28 जनवरी से 5 फ़रवरी तक चलने वाले इस भागवत महापुराण में नगर के प्रसिद्ध ख्यातिप्राप्त पंडित श्याम दुबे के द्वारा कथा वाचन किया जायेगा..
कथा वाचन का कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 4 बजे से प्रारम्भ होगा जहाँ श्रोतागण सुकदेव जन्म कथा की कथा से ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, राम कृष्ण जन्म कथा, कृष्ण बाल लीला,रुखमणि विवाह, सुदामा चरित्र, संगीतमय कथा का श्रवण कर सकेंगे..
इस भक्तिमय 9 दिवसीय आयोजन का समापन सहस्त्र धारा वर्षा उपरांत 5 फ़रवरी को प्रसाद वितरण के पश्चात होगा..
इस भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन नगर् की जनता एवं युवा मंडल समिति के द्वारा आयोजित किया जा रहा है ..


